{"_id":"6a29a6492a3cf10e300964b8","slug":"video-congress-protests-against-the-poor-state-of-health-services-in-pithoragarh-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। विशेषज्ञों की भारी कमी है इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीज बेहतर इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग का इलाज बंद है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर आने से आए दिन अल्ट्रासाउंड ठप हो रहा है। कहा, 10 साल में मौजूदा सरकार सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में नाकाम साबित हुई है। मरीजों को बेहतर इलाज कराने के लिए आज भी मैदानी क्षेत्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निजी अस्पताल जांच और इलाज के नाम पर मरीजों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हुईं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, पार्षद राहुल लुंठी, लक्षित भंडारी, दीप वर्मा, नितिन सागर, नितेश कुमार, शंकर लाल, मन्नू ठकुराठी, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।