{"_id":"6a295285a6387b1f7a0f0507","slug":"video-investments-in-post-office-savings-schemes-doubled-in-gurugram-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"डाकघर की बचत योजना में निवेश दोगुना: वरिष्ठ नागरिकों का बढ़ा भरोसा, मई में 350 वरिष्ठ नागरिकों ने किया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर की बचत योजना में निवेश दोगुना: वरिष्ठ नागरिकों का बढ़ा भरोसा, मई में 350 वरिष्ठ नागरिकों ने किया निवेश
सुरक्षित निवेश और नियमित आय की चाह रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बीच डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जिले में मई माह के दौरान 350 वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना में निवेश किया, जो पिछले वर्ष मई माह की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक है। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सरकार की गारंटी, आकर्षक ब्याज दर और तिमाही आधार पर मिलने वाले ब्याज के कारण लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भारत सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए संचालित एक सुरक्षित निवेश योजना है। वर्तमान में इस योजना पर 8.2 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत तक आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। निवेशकों को ब्याज की राशि हर तीन महीने में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उन्हें नियमित आय का लाभ मिलता है।
डाक अधीक्षक गुलशन कुमार ने बताया कि इस योजना में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। योजना की अवधि पांच वर्ष निर्धारित है। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद निवेशक चाहें तो इसे तीन वर्ष के लिए और बढ़ा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।