{"_id":"6a29528256d9a1bbfe02d14a","slug":"video-streetlights-off-on-sohna-road-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोहना रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में सफर को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में सफर को मजबूर लोग
सोहना रोड पर रात के समय स्ट्रीट लाइटों के बंद रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है जिससे दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि सोहना रोड पर देर शाम के बाद कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें काम नहीं करती। यह मार्ग हजारों लोगों द्वारा प्रतिदिन उपयोग किया जाता है लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों, डिवाइडरों और अन्य बाधाओं को समय रहते देख पाने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि कई बार अचानक सामने आने वाले वाहन या पैदल राहगीर दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी गुरसिमरन ने बताया कि अंधेरे के कारण महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और देर रात काम से लौटने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइटों का नियमित रूप से रखरखाव न होने के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रात के समय में वाहनों का सुचारु रूप से संचालन हो सके इसलिए यह स्ट्रीट लाइट लगाई जाती है लेकिन इन स्ट्रीट लाइटों के ना जलने से सड़क पूरे तरह अंधेरे से भरी होती है। यहां सफर करने के लिए वाहनों को हेडलैंप से सहारे ही रास्ता तय करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।