{"_id":"6a294e99a039a1b7430accbb","slug":"video-girl-student-takes-her-own-life-after-being-harassed-by-young-man-from-neighborhood-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्रा से पड़ोसी युवक बना रहा था दोस्ती की दबाव, फिर लड़की ने जो किया; जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्रा से पड़ोसी युवक बना रहा था दोस्ती की दबाव, फिर लड़की ने जो किया; जानकर रह जाएंगे हैरान
आगरा के ताजगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर अपने घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक एक साल से पीछा कर व रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव बनाता था। समझाने पर भी हरकत बंद नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर आरोपी रोहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा के पिता एक होटल में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने इसी साल 70% अंकों के साथ इंटर किया था। बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन कर रखा था। आरोपी युवक बेटी को स्कूल और कोचिंग जाते समय एक साल से परेशान कर रहा था। विरोध पर परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे बेटी दहशत में थी। कुछ समय पहले बेटी ने बताया तो वह युवक के घर गए। उसके घरवालों से भी बात की। मगर आरोपी नहीं माना। वह बेटी को बदनाम करने की धमकी देने लगा। पिता ने बताया कि रात में वह ड्यूटी पर गए थे। सुबह सात बजे बेटी ने जगाने के बाद चाय-नाश्ता किया। आरोप है कि युवक भी घर के सामने आकर खड़ा हो गया। इससे बेटी दहशत में आ गई। बेटी 8 बजे स्टोर रूम की ओर चली गई। पत्नी सरिता कपड़े धो रही थी। जब वह स्टोर में किसी काम से गईं तो अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो बेटी पंखे के सहारे फंदे से लटकी थी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी तरह उसे फंदे से उतारा,।अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।