{"_id":"6a2a39c76b95e5f8070e1f9c","slug":"video-video-rama-mathara-thana-vavatha-para-bl-mahata-kamal-nayana-thasa-nashhapakashha-jaca-janprra-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर दान विवाद पर बोले महंत कमल नयन दास, निष्पक्ष जांच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर दान विवाद पर बोले महंत कमल नयन दास, निष्पक्ष जांच जरूरी
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर महंत कमल नयन दास ने कहा है कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जांच करने वालों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है।
महंत कमल नयन दास ने कहा कि आज हर कोई एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। जो लोग जांच कर रहे हैं, उनकी ईमानदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में निष्पक्ष जांच बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि अंततः भगवान सब देख रहे हैं और न्याय भी वही करेंगे।
उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो राम मंदिर और ट्रस्ट पर आरोप लगा रहे हैं। कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले सभी को आत्ममंथन करना चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्र और राम जन्मभूमि सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़े किसी भी मामले में संदेह हो तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।