Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Escalating dispute over the construction of the Maharaja Arut Gate at Rao Tularam Chowk.
{"_id":"6a2a9c1c7ed59ce67b0b93a5","slug":"video-escalating-dispute-over-the-construction-of-the-maharaja-arut-gate-at-rao-tularam-chowk-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"राव तुलाराम चौक पर महाराजा अरुट द्वार निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव तुलाराम चौक पर महाराजा अरुट द्वार निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
दिल्ली रोड पर टी-पॉइंट पर बनने वाले महाराजा अरुट द्वार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर यादव समाज की तरफ से विरोध दर्ज करवाया गया है। शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिसार यादव सभा के प्रधान चंद्रभान यादव ने राव तुलाराम चौक पर अरुट द्वार के निर्माण का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर राव तुलाराम चौक और अरुट द्वार दोनों का निर्माण किया जाना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर समिति के सदस्य विधायक विनोद भयाना से मिले थे। समिति के अनुसार विधायक ने पहले कहा था कि यदि समाज एकजुट होकर अरुट द्वार के निर्माण पर आपत्ति जताएगा तो वह इसे नहीं बनवाएंगे। हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि सर्व समाज की सहमति होने पर ही इस मांग पर विचार किया जाएगा। इसलिए सर्व समाज ने इस विषय पर चर्चा करते हुए 14 जून को हांसी में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया। संघर्ष समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।