{"_id":"6a2a2f0cfa7e16237d02b102","slug":"video-meerutmayur-maharas-and-phoolon-ki-holi-performance-enthralls-audience-at-nauchandi-fair-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मेले में ‘मयूर महारास संग फूलों की होली’ ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मेले में ‘मयूर महारास संग फूलों की होली’ ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में आयोजित "मयूर महारास संग फूलों की होली" एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर ब्रज संस्कृति की छटा बिखेरी। श्रद्धा, भक्ति और रंगों से सराबोर प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में कलाकार सरिता यादव ने कथक, रंगमंच और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। सरिता यादव वर्ष 2010 से लगातार मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा देती आ रही हैं। उन्होंने "मेरी बरसाने कुटिया बना दे लाडली", "समाए गई दिल में ओ सांवरिया", "बृज की गली-गली में शोर आयो माखन चोर", "कान्हा मोहे ज्यादा लगे तू प्यारा" और "खुश होंगे कन्हैया लाल, बस राधे-राधे जपा करो" जैसे भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
फूलों की होली के विशेष आयोजन में "रंग डारी चूनर कोरी", "रंग लेकर खेलते, गुलाल लेकर खेलते" और "आज बृज में खेले होली मोहन संग राधा गोरी" जैसे गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे पूरा पंडाल भक्तिमय और ब्रजमय वातावरण में रंग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।