सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   10 Legislative Council candidates elected unopposed in Bihar MLC Election 2026 know winner name

Bihar MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, जानें सर्टिफिकेट लेने कौन-कौन पहुंचे सदन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jun 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। प्रमाण-पत्र लेने के लिए उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे, जहां राजद के सुनील कुमार सिंह और लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने जीत की खुशी जाहिर की। वहीं, निशांत कुमार ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली।

10 Legislative Council candidates elected unopposed in Bihar MLC Election 2026 know winner name
बिहार विधान परिषद में प्रमाण पत्र के बाद NDA नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। आज सभी प्रत्याशी प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) लेने के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर, जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।




विक्ट्री साइन दिखाकर जताई खुशी
राजद कोटे से निर्वाचित हुए सुनील कुमार सिंह और लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी विधानसभा पोर्टिको पहुंचते ही विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए। दोनों नेताओं ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की और समर्थकों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लालू यादव के जन्मदिन पर मिला जीत का तोहफा
सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज उनके लिए बेहद खास दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन है और इसी दिन उन्हें विधान परिषद सदस्यता का प्रमाण-पत्र भी मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 

पत्रकारों के सवाल पर निशांत कुमार की चुप्पी
वहीं, जदयू उम्मीदवार निशांत कुमार से जब पत्रकारों ने प्रमाण-पत्र लेने और राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सीधे सर्टिफिकेट लेने के लिए आगे बढ़ गए। उनकी चुप्पी चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी पढ़ें: पटना में झमाझम बारिश, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed