{"_id":"6a2a5b2d066bc411ed072c4b","slug":"rjd-student-leader-ankur-yadav-arrested-in-inebriated-state-from-purnia-university-hostel-during-midnight-raid-patna-news-c-1-1-noi1375-4382175-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की महफिल, ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि के बाद राजद का छात्र नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की महफिल, ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि के बाद राजद का छात्र नेता गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रावास से नशाखोरी का मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने देर रात छापेमारी कर विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र और आरजेडी छात्र संगठन से जुड़े नेता संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया।
छात्र नेता अंकुर यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रावास से नशाखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने बुधवार देर रात विश्वविद्यालय हॉस्टल में छापेमारी कर एक शोधार्थी छात्र और आरजेडी के छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
हॉस्टल में शराब और हंगामे की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को पिछले कई दिनों से पूर्णिया विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में बाहरी लोगों के जमावड़े, संदिग्ध गतिविधियों और शराब की महफिल सजने की गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग होने की भी सूचना नियंत्रण कक्ष को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद विभाग ने मद्यनिषेध इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया और देर रात हॉस्टल परिसर में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में हुई शराब पीने की पुष्टि
छापेमारी के दौरान विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र तथा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के छात्र संगठन सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े नेता संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव मौके पर मौजूद मिले। जांच के दौरान वह नशे की हालत में पाए गए।
मद्यनिषेध कर्मियों ने तत्काल उनका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
एक दिन पहले भी विवादों में था छात्र नेता
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही अंकुर यादव पर विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र नेता सौरभ कुमार को सोशल मीडिया के जरिए गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाल ही में अंकुर यादव की तस्वीरें पूर्णिया के एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कैंपस में उनके बढ़ते प्रभाव और छात्र राजनीति की आंतरिक गुटबाजी को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जताई अनभिज्ञता
इस पूरे मामले पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (प्रॉक्टर) प्रोफेसर यू.एन. सिंह ने कहा कि छापेमारी और गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी लेने के लिए संबंधित वार्डन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
उत्पाद विभाग करेगा कड़ी कानूनी कार्रवाई
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर रिपोर्ट को अदालत में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही हॉस्टलों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच जारी रहेगी।