{"_id":"6a2a39c034534087e0036083","slug":"video-video-gamata-natha-ma-dabna-sa-sharamaka-ka-mata-tana-ghata-btha-mal-shava-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती नदी में डूबने से श्रमिक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती नदी में डूबने से श्रमिक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने गए एक श्रमिक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार महपतमऊ (दुबग्गा) निवासी आठ शटरिंग श्रमिक बुधवार दोपहर गोमती नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इनमें रोहित (18), मोनू, शिवा और बबलू नदी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
नदी किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर काकराबाद निवासी सियाराम ने गमछे और लग्गी की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रोहित लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नवाब अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने शाम करीब 6:09 बजे रोहित का शव नदी से बरामद कर लिया।
रोहित के पिता महेश ने बताया कि उनका बेटा शटरिंग का काम करता था और बुधवार दोपहर घर से निकला था। परिवार के अनुसार रोहित को तैरना नहीं आता था। वह अविवाहित था और परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है।
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं घटना में सुरक्षित बचे बबलू ने बताया कि नहाने से पहले कुछ लोगों ने नदी किनारे शराब का सेवन किया था और अधिकांश को तैरना भी नहीं आता था।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।