फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Valmiki Jayanti to be celebrated across the state, CM to present schemes in Bithoor; public holiday announ

यूपी: प्रदेश में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, सीएम बिठूर में देंगे योजनाओं का तोहफा; सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Sun, 25 Oct 2026 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

Valmiki Jayanti in UP: यूपी में 26 अक्तूबर को  वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Valmiki Jayanti to be celebrated across the state, CM to present schemes in Bithoor; public holiday announ
प्रदेश में होंगे विविध आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को बिठूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस अवसर पर बिल्हौर व बिठूर के लोगो को 411 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। प्रदेश में महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में रामायण सर्किट और राम वन-गमन पथ के तहत अयोध्या, चित्रकूट व इटावा आदि में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है। इसी क्रम में 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती भी प्रदेश भर में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है। चित्रकूट इसका प्रमुख उदाहरण है। पर्यटन विभाग द्वारा चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में 19.95 लाख रुपये से 12.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जा गई है। साथ ही आश्रम के विकास पर 184.95 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आश्रम के पास 11.20 करोड़ से पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है।इसके अलावा अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 107.48 लाख और इटावा के बेला गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 83.17 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

अयोध्या में वाल्मीकि विरासत को वैश्विक पहचान
अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के योगदान को वैश्विक पहचान देने के लिए नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है। शहर का वाल्मीकि भवन (रामायण भवन) भी उनकी साहित्यिक विरासत का विशिष्ट केंद्र है। इसकी दीवारों पर संस्कृत में संपूर्ण रामायण अंकित है, जो आदिकवि की रचनात्मक प्रतिभा और भारतीय संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान को दर्शाती है।

महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थल अमूल्य धरोहर
पर्यटन व संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की विरासत भारतीय संस्कृति और रामायण परंपरा की अमूल्य धरोहर है। सरकार का उद्देश्य उनसे जुड़े स्थलों का संरक्षण, विकास और सौंदर्यीकरण कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से इन पावन स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुगम होगी। भावी पीढ़ियां आदिकवि के जीवन, साहित्य एवं आदर्शों से प्रेरणा ले सकेंगी।

Trending Videos

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज सार्वजनिक अवकाश

UP: Valmiki Jayanti to be celebrated across the state, CM to present schemes in Bithoor; public holiday announ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार ने सोमवार 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया है कि पूर्व में जारी अवकाश की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अनुबंधित अवकाश घोषित था। शासन स्तर पर विचार के बाद सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। बता दे कि बेसिक शिक्षा परिषद की छुट्टियों के कैलेंडर में यह पहले से अवकाश घोषित है। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज आदि शिक्षण संस्थान में भी छुट्टी रहेगी।

राम मंदिर में आज पहली बार मनेगी वाल्मीकि जयंती

UP: Valmiki Jayanti to be celebrated across the state, CM to present schemes in Bithoor; public holiday announ
राम मंदिर।

 राम मंदिर में 26 अक्तूबर यानी सोमवार को पहली बार महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। रामनगरी से सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने वाले इस आयोजन में संत परंपरा के साथ समाज को जोड़ने की पहल की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के संतों सहित अयोध्या के प्रमुख संत-धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। करीब 200 अतिथियों की मौजूदगी में महर्षि वाल्मीकि का अभिषेक और पूजन किया जाएगा।

आयोजन की जिम्मेदारी राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्य डॉ. निर्मला यादव को सौंपी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य महंत मिथिलेश नंदिनी शरण होंगे। आचार्य इंद्रदेव मिश्र और आचार्य केशव के संयोजन में सप्तमंडपम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में उनकी प्रतिमा का अभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। 

आचारी मंदिर के पीठाधिपति महंत विवेक आचारी ने कहा कि वाल्मीकि को आदिकवि के साथ रामायण के रचयिता के रूप में श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। रामकथा की परंपरा में उनका स्थान विशिष्ट है। ऐसे में राम मंदिर परिसर में उनकी जयंती का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता के संदेश को भी मुखर करेगा। आयोजन के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों और संत परंपराओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed