फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram Lalla's daily routine is set to change from November 1st; darshan will no longer be possible afte

अयोध्या: एक नवंबर से बदलने जा रही है रामलला की दिनचर्या, अब रात 10 बजे के बाद नहीं हो सकेंगे दर्शन

Sun, 25 Oct 2026 10:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 10:11 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय-सारणी तैयार की है।
 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Lalla's daily routine is set to change from November 1st; darshan will no longer be possible afte
रामलला का दर्शन समय बदलेगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। इसके तहत मंदिर के पट भोर चार बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। वर्तमान में मंदिर के पट भोर 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय-सारणी तैयार की है। इसके अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए सुबह सात बजे से दर्शन शुरू होंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे। रात 9:15 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

एक नवंबर से रामलला की नई दिनचर्या

Ayodhya: Ram Lalla's daily routine is set to change from November 1st; darshan will no longer be possible afte
रामलला 
पट खुलेंगे : भोर 4:00 बजे
मंगला आरती : भोर 4:30 बजे
शृंगार आरती : सुबह 6:30 बजे
बालभोग : सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक
मध्याह्न विश्राम : दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक
दर्शन : सुबह 7:00 बजे से रात 9:15 बजे तक
शयन आरती : रात 9:30 बजे
पट बंद : रात 10:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed