{"_id":"6a2a28809d02fb209c0ce916","slug":"video-ferozepurs-rashmin-kaurs-brilliant-performance-in-the-under-18-womens-hockey-asia-cup-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की रशमीन कौर का अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की रशमीन कौर का अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन
फिरोजपुर के गांव जमीतपुर चेरू की होनहार खिलाड़ी रशमीन कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। रशमीन कौर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं और उसने जापान में आयोजित महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रशमीन की आयु पंद्रह साल है जबकि वह अंडर-18 के खिलाड़ियों के साथ खेली है।
रशमीन ने कहा कि मौजूदा समय में वह बठिंडा हाकी एकेडमी में खेल रही है। शुरुआत में उसने स्कूल में हाकी खेलना शुरू किया था। कई मैच जीतने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। जापान में प्रतियोगिता खेलने से पूर्व आस्ट्रेलिया की टीम के साथ चार प्रेक्टिस मैच खेले थे। जापान में ये पहला कप हुआ था। जिसमें कांस्य पदक जीता है।
पिता ने कहा कि रशमीन को फेफड़ों की बीमारी थी। डाक्टर ने कहा कि इसे खेलों में डाल दो, शायद ये ठीक हो जाए। तब इसे हाकी खेलना शुरू किया। हाकी बहुत अच्छा खेलने लगी। कोच के कहने पर रशमीन को बठिंडा हाकी एकेडमी में डाल दिया। अब उसकी बेटी जापान खेल कर लौटी है उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। पिता ने कहा कि खेलते खेलते रशमीन की बीमारी भी ठीक हो गई। बेटी जापान से कांस्य पदक जीतकर लाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।