{"_id":"69874bf92c6b0f5f430e4b37","slug":"yaard-huaa-seel-30-laakh-kimati-maal-jabt-korba-news-c-1-1-noi1487-3926392-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: यार्ड सील भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे 1200 टन, लगभग 30 लाख रुपये कीमती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: यार्ड सील भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे 1200 टन, लगभग 30 लाख रुपये कीमती
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना उरगा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अवैध रूप से भारी मात्रा में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जे संग्रहित कर रखे गए हैं। सूचना पर थाना उरगा पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
Trending Videos
जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम पिता मोह. मुरजा, उम्र 33 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 23, टी.पी. नगर, मौके पर उपस्थित मिला। यार्ड में रखे गए वाहनों के पुर्जे एवं लोहे के सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में उक्त सामग्री के अवैध होने की आशंका पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान लगभग 1200 टन, अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। नगर निगम टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया।उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुछ दिन पहले ही अवैध कबाड़ पर तस्करों पर कार्यवाही करते हुए कबाड़ जब्त किया था और आरोपियों को जेल दाखिल किया गया था।