सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Major Accident at Under-Construction Medical College One Dead After Hydraulic Jack Snaps in Korba

Korba: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में हुआ बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक जैक टूटने से एक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा रजगामार चौकी इलाके की घटना है जहा बुधवार 12 बजे घटना सामने आई है। झगरहा स्थितननिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हुआ है। गिट्टी से भरी एक वाहन खाली करते समय हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Major Accident at Under-Construction Medical College One Dead After Hydraulic Jack Snaps in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा रजगामार चौकी इलाके की घटना है जहा बुधवार 12 बजे घटना सामने आई है। झगरहा स्थितननिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हुआ है। गिट्टी से भरी एक वाहन खाली करते समय हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौत हो गई, जो बगल में खड़े ट्रेलर वाहन का स्टेपनी चेंज करा रहा था।

Trending Videos


मजदूरों में भारी आक्रोश है, उनका आरोप है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन अकेले ही खाली किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। यह हादसा कोरबा के 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी समन्स उर्फ निराले के लिए एक दर्दनाक अंत लेकर आया, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और कोरबा में काम कर रहे थे। घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली और मौके पर पहुंचे जहां मौके पर ही युवक की मौत हो चुकी थी आने से पहले ही पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह जांच का विषय लेकिन कहीं ना कहीं लापरवाही सामने जरूर आई है। मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गाड़ी से गिट्टी खाली हो रहा था इस दौरान घटना सामने आई है और वह खुद साइड में फील्ड पर काम कर रहा था सूचना मिलते हैं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed