सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg died due to accidental drowning off a Singapore island says Coroner

Zubeen Garg: क्या सिर्फ डूबने से हुआ जुबीन गर्ग का निधन? साजिश को लेकर अधिकारी ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 25 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Zubeen Garg Death Case: पिछले साल सितंबर में सिंगापुर में रहस्यमय हालत में डूबने से जुबीन गर्ग का निधन हो गया था। इस मामले में एक बड़ी जानकरी सामने आई है। 

Zubeen Garg died due to accidental drowning off a Singapore island says Coroner
जुबीन गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग के निधन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। एक अधिकारी ने सिंगापुर पुलिस कोस्ट गार्ड की इस जांच को सही ठहराया है कि गायक का निधन कोई साजिश नहीं थी। अधिकारी ने पिछले साल सितंबर में सिंगापुर के एक द्वीप के पास हुई जुबीन की मौत को डूबने का मामला करार दिया।
Trending Videos


पत्नी ने उठाया था सवाल
दरअसल जुबीन गर्ग की पत्नी सैकिया गर्ग ने यह सवाल उठाया था कि जुबीन गर्ग का निधन किसी साजिश के तहत हुआ है। इस पर सीधा जवाब देते हुए अधिकारी एडम नखोदा ने कहा कि पुलिस कोस्ट गार्ड ने इस मामले में गहन जांच की। पुलिस कोस्ट गार्ड ने पाया कि इसमें कोई गलत काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Zubeen Garg died due to accidental drowning off a Singapore island says Coroner
जुबीन गर्ग और पत्नी गरिमा साकिया गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
डूबने से हुआ निधन
नखोदा ने पाया कि गर्ग की मौत महज पानी में डूबने से हुई थी। किसी ने भी उन्हें जबरदस्ती, दबाव डालकर या धक्का देकर पानी में नहीं डाला था।
चैनल न्यूज एशिया ने नखोदा के हवाले से बताया कि इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला कि उन्हें बचाने वाले तैराकों ने जान-बूझकर उनका चेहरा पानी के नीचे दबाए रखा था।

जुबीन ने जैकेट पहनने से किया इंकार
नखोदा ने कहा कि 52 वर्षीय गर्ग नशे में थे। हो सकता है कि इसी वजह से उनके फैसले लेने की क्षमता प्रभावित हुई। पहली तैराकी के दौरान जुबीन ने लाइफ जैकेट उतार दी थी। दूसरी तैराकी के समय कैप्टन और दूसरे यात्रियों ने उनसे कहा कि जैकेट पहन लें लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया था।

Zubeen Garg died due to accidental drowning off a Singapore island says Coroner
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
गर्ग ने पी शराब
आपको बता दें कि गर्ग 19 सितंबर, 2025 को लाजरस द्वीप के पास पानी में डूब गए थे। यह उस दिन से ठीक एक दिन पहले की बात है, जब उन्हें 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में प्रस्तुति देनी थी। इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वह सिंगापुर में गए थे।
खबरों के मुताबिक लगभग 20 लोगों के एक समूह के साथ गर्ग लाजरस द्वीप और सेंट जॉन द्वीप के बीच अपनी यॉट पर थे। गवाहों ने गर्ग को शराब पीते हुए देखा।

'धुरंधर 2' में ऑटो ड्राइवर का रोल करने वाले एक्टर ने अब तक नहीं देखी फिल्म, वजह जानकर भर आएंगी आंखें

जहाज की तरफ लौटे गर्ग
इसके बाद वह पानी में तैरने के लिए गए। उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। याट पर मौजूद लोगों ने चिल्लाकर कहा कि उन्हें वापस बुलाया जाए। गर्ग मुड़े और जहाज की ओर वापस तैर रहे थे, तभी पानी में उनका शरीर ढीला पड़ गया।

किसी पर नहीं लगे आरोप
अधिकारी ने माना कि हो सकता है कि गर्ग को डूबने से पहले मिर्गी का दौरा पड़ा हो, लेकिन इस बात के कोई सबूत नहीं हैं। नखोदा के मुताबिक सिंगापुर में गर्ग की मौत से जुड़े किसी भी काम या चूक के लिए किसी पर भी आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed