सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Stars R Madhavan And Danish Pandor Thinks Ranveer Singh Can Eat 100 Ranbir Kapoor In Any Role

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह Vs रणबीर कपूर पर छिड़ी बहस, आर माधवन और दानिश पंडोर ने इस एक्टर को किया सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसपर आर माधवन और दानिश पंडोर ने भी रिएक्ट किया है। 

Dhurandhar 2 Stars R Madhavan And Danish Pandor Thinks Ranveer Singh Can Eat 100 Ranbir Kapoor In Any Role
रणवीर सिंह Vs रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अब एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच तुलना की गई है, जिसपर खुद फिल्म के एक्टर आर माधवन और दानिश पंडोर ने भी रिएक्ट किया है। 

Trending Videos


स्टार्स ने इस एक्टर्स को किया सपोर्ट 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना की गई थी। इस पोस्ट में दावा किया गया कि ‘रणवीर सिंह किसी भी रोल में रणबीर कपूर को पीछे छोड़ सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट की सबसे दिलचस्प बात ये रही कि पोस्ट को आर माधवन और दानिश पंडोर ने भी लाइक किया है, जिससे ये पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। अब फैंस भी इस पोस्ट को लेकर अपनी राय दे रहे हैं और एक्टर्स के इस रिएक्शन पर भी अब चर्चा कर रही है। 

हालांकि, फैंस के बीच इसको लेकर अब बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग रणवीर की एनर्जी और ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ रणबीर कपूर के शांत लेकिन दमदार एक्टिंग को बेहतर बता रहे हैं।



 

'धुरंधर 2' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed