सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Udaybir Sandhu Reveals He Could Not Sleep For Three Days While Filming Intense Bathroom Scene In Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: तीन रात नहीं सो पाए थे ‘पिंडा’, उदयबीर संधू ने बताया ‘धुरंधर 2’ के इंटेंस सीन के पीछे की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मूवी में पिंडा का किरदार एक्टर उदयबीर संधू ने निभाया है। अब उन्होंने अपने इंटेंस सीन को लेकर खुलकर बातचीत की है। 

Udaybir Sandhu Reveals He Could Not Sleep For Three Days While Filming Intense Bathroom Scene In Dhurandhar 2
उदयबीर संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के दोस्त ‘पिंडा’ का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने अपने सीन को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने हमजा के साथ बाथरूम में होने वाले फाइट सीन को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताया। 

Trending Videos


काफी चैलेंजिंग था बाथरूम वाला सीन 
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने हाल ही में शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का एक खास बाथरूम सीन इतना इंटेंस था कि वह लगातार तीन रात तक सो ही नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक इंटरव्यू में फरीदून शहरयार से बात करते हुए उदयबीर ने कहा कि यह बाथरूम सीन उनके किरदार के लिए बहुत अहम था। उन्होंने बताया, ‘हम पहले एयरपोर्ट और कार वाले सीन शूट कर चुके थे, लेकिन वो नॉर्मल थे। असली चैलेंज तो यही बाथरूम सीन था, जो पिंडा के किरदार को पूरी तरह दिखाता है।’

आदित्य धर ने की थी सीन के बाद तारीफ 
उन्होंने आगे बताया कि सीन के बाद उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा कि सब ठीक था या नहीं। इस पर आदित्य धर ने कहा, ‘तुम्हें पता ही नहीं है कि तुमने क्या कर दिया है।’ यह सुनकर उदयबीर को समझ आ गया कि उनका काम काफी असरदार रहा।

उदयबीर ने ये भी बताया कि इस सीन की शूटिंग तीन दिन चली और इस दौरान वह बिल्कुल सो नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘पहली रात तो मैं नर्वस था क्योंकि अगले दिन बहुत बड़ा सीन शूट होना था। मेरे किरदार को थोड़ा ‘जोन आउट’ भी दिखाना था, जो एक तरह से मददगार रहा। लेकिन उसके बाद भी अगले दो दिन मैं सो ही नहीं पाया।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Faridoon Shahryar (@ifaridoon)

'धुरंधर 2' के बारे में 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed