सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maa Ka Sum Trailer release out now Mona Singh and Mihir Ahuja film only on Prime Video

Maa Ka Sum Trailer: 'मां का सम' का ट्रेलर हुआ रिलीज, झलक में दिखी मोना सिंह और मिहिर आहूजा की लॉजिकल कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Mona Singh and Mihir Ahuja 'Maa Ka Sum' Trailer Out: मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर सीरीज 'मां का सम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वेब सीरीज।

Maa Ka Sum Trailer release out now Mona Singh and Mihir Ahuja film only on Prime Video
'मां का सम' नई सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'मां का सम' नई सीरीज का ट्रेलर आज कुछ ही देर रिलीज हो चुका है। सीरीज के ट्रेलर में रोमांटिक, एक्शन और थ्रिलर की जगह लॉजिकल कहानी नजर आई। यह कहानी एक 19 साल के मैथ जीनियस लड़के की है। 'मां का सम' सीरीज 3 अप्रैल को सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Trending Videos

क्या है ट्रेलर में खास
'मां का सम' के ट्रेलर में अगस्त्य (मिहिर आहूजा) से मिलवाया गया है, जो 19 साल का लड़का है और मैथ में जीनियस है। उसका मानना है कि 'मैथ हो या प्यार दोनों में एक ही इक्वेशन है।' अगस्त्य (मिहिर आहूजा) अपनी सिंगल मां विनीता (मोना सिंह) के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढने का मिशन शुरू करता है, जिसका नाम रखता है-प्रोजेक्ट मॉम।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी
यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें लॉजिक और भावनाएं दोनों साथ चलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है अगस्त्य के बनाए हुए सारे फॉर्मूले बिगड़ने लगते हैं। कहानी में एक नई मैथ प्रोफेसर इरा (अंगिरा धर) भी आती है। अगस्त्य और इरा मिलकर एक एल्गोरिदम बनाते हैं, जो परफेक्ट मैच ढूंढने में मदद करे। लेकिन धीरे-धीरे भावनाएं अगस्त्य की कैलकुलेटेड दुनिया में घुसने लगती हैं और सारी गणित उलझ जाती है।

विनीता के रोल को लेकर मोना सिंह की राय
मोना सिंह ने इस सीरीज में विनीता का किरदार निभाया है। एएनआई के अनुसार, मोना ने अपने किरदार के बारे में कहा, 'विनीता का किरदार उन सब से बहुत अलग है, जो मैंने पहले किए हैं। इसमें सिंगल मां और बेटे के बीच दोस्ती, भरोसा और प्यार दिखाया गया है। मुझे यह बहुत अच्छा लगा कि विनीता खुद को कमजोर होने देती है, फिर से प्यार ढूंढती है और अपने बेटे के अनोखे नजरिए पर भरोसा करती है।'

इसके साथ ही मोना सिंह ने फैंस से गुजारिश की और कहा, 'यह सीरीज ह्यूमर और इमोशन का खूबसूरत मिश्रण है। बहुत से लोग इसमें अपने रिश्ते देखेंगे। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि सब लोग इसे देखें।'

अगस्त्य के रोल को लेकर मिहिर आहूजा की राय
मिहिर आहूजा ने इस सीरीज में अगस्तय नाम के लड़के की भूमिका निभाई है। मिहिर ने इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर कहा, 'अगस्त्य बहुत होशियार और कॉन्फिडेंट लड़का है, लेकिन असल में वह सिर्फ एक बेटा है, जो अपनी मां से बहुत प्यार करता है और उसे खुश देखना चाहता है। उनकी मां-बेटे की दोस्ती में ईमानदारी और अपनापन है। वह अपनी मां की खुशी के लिए गणित का इस्तेमाल करके पार्टनर ढूंढने का फैसला करता है।'


यह भी पढ़ें: अविका गौर ने पति मिलिंद चांदवानी के जन्मदिन लुटाया प्यार, दीं शुभकामनाएं; लिखा- 'आप 100 प्रतिशत मेरे...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed