सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adil Hussain Starrer Mercy First Glimpse Attached With Dhurandhar 2 Film Will Release On 24th April

इच्छामृत्यु पर आधारित ‘मर्सी’ की पहली झलक आई सामने, जानें कब रिलीज होगी फिल्म; ‘धुरंधर 2’ से है ये कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Mercy First Glimpse: इच्छामृत्यु जैसे गंभीर और इमोशनल मुद्दे पर आधारित ‘मर्सी’ की पहली झलक जारी हो गई है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जानिए फिल्म का ‘धुरंधर 2’ से है क्या कनेक्शन…

Adil Hussain Starrer Mercy First Glimpse Attached With Dhurandhar 2 Film Will Release On 24th April
मर्सी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

आदित हुसैन स्टारर फिल्म ‘मर्सी’ की पहली झलक आज सामने आ गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना बटोरने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी बढ़ गया है। साथ ही फिल्म का ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से भी एक गहरा कनेक्शन है।

Trending Videos

मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक साझा की है। ‘मर्सी’ निष्क्रिय इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है। फिल्म में गहरा इमोशन, दुख और दर्द देखने को मिलता है। साथ ही यह फिल्म मानवता और लीगल प्रक्रिया को भी दर्शाती है। फिल्म जीवन के अंतिम पड़ाव पर खड़े एक परिवार की भावनात्मक सीमाओं पर केंद्रित एक दिल को छू लेने वाली कहानी के रूप में सामने आती है। फिल्म की पहली झलक में भी यही देखने को मिलता है। फिल्म की पहली झलक सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के साथ देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mercy (@thefilmmercy)


 

 

Adil Hussain Starrer Mercy First Glimpse Attached With Dhurandhar 2 Film Will Release On 24th April
मर्सी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

24 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर विदाई में प्यार और बिछड़ने की कहानी छिपी होती है। 'मर्सी' की पहली झलक चुनिंदा सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' के साथ दिखाई जा रही है। 'मर्सी' जुड़ाव, देखभाल और जाने देने के लिए जरूरी शांत शक्ति की एक गहरी मानवीय कहानी दिखाती है। 'मर्सी' भारत भर में 24 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो रही है।’

हाल ही में हरीश राणा को मिली है इच्छामृत्यु
यह फिल्म ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में हरीश राणा को इच्छामृत्यु दी गई है। जिसके बाद एक नई बहस भी छिड़ गई है। हरीश राणा 13 साल से अधिक समय तक कोमा में थे और भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले व्यक्ति बने। यह फिल्म की कठिन मॉरल और कानूनी सच्चाइयों की पड़ताल को दर्शाती है।

Adil Hussain Starrer Mercy First Glimpse Attached With Dhurandhar 2 Film Will Release On 24th April
मर्सी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मितुल पटेल ने किया है निर्देशन
मितुल पटेल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘मर्सी’ में आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारिका रायजादा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही अपर्णा घोषाल और कुणाल भान भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली है। अब ये फिल्म भारत में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed