सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini Kangana Ranaut Vicky Kaushal Attends International Film Festival In Delhi

कंगना, हेमा मालिनी और शर्मिला टैगोर ने मिलकर किया IFFD का शुभारंभ, ‘धुरंधर 2’ पर विक्की-सिद्धांत ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सार

International Film Festival Delhi 2026: दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। 

Hema Malini Kangana Ranaut Vicky Kaushal Attends International Film Festival In Delhi
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बॉलीवुड, साउथ समेत हॉलीवुड के भी कई बड़े सितारे शामिल हुए। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता, एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने किया।

Trending Videos
कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकारों ने फेस्टिवल को लेकर अपनी-अपनी राय शेयर की। इस बीच कार्यक्रम में विक्की कौशल, कंगना रनौत और हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए। जानिए इस खास मौके पर एक्टर्स का फिल्म फेस्टिवल को लेकर क्या कहना है। 

विक्की कौशल 
फिल्म फेस्टिवल में एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म फेस्टिवल को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में इस तरह का फिल्म फेस्टिवल आयोजित होना बहुत अच्छा लग रहा है। हम अक्सर दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल में जाते हैं, लेकिन अब समय है कि दुनिया हमारे पास आए। यह एक बहुत अच्छी पहल है और मैं इसके लिए दिल्ली सरकार को बधाई देना चाहता हूं।'

उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर भी अपनी राय दी। विकी ने कहा, 'मैंने इसका पहला पार्ट बहुत एंजॉय किया था और अब मैं दूसरे पार्ट को देखने के लिए एक्साइटेड हूं। मुझे खुशी है कि इस फिल्म को लोगों से इतना प्यार मिल रहा है।'

कंगना रनौत 
सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस इवेंट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत बड़ा और शानदार इवेंट है। यहां सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी फिल्में आई हैं और यह फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा। 

उन्होंने आगे फिल्म 'धुरंधर' का जिक्र करते हुए कहा, 'ऐसी फिल्में नए भारत की भावना को दिखाती हैं और इस तरह के विजन को दिखाने के लिए और ज्यादा प्लेटफॉर्म होने चाहिए।'

सिद्धांत चतुर्वेदी
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, 'यह एक बहुत अच्छी पहल है। हर किसी को मौका मिलना चाहिए और दिल्ली जैसे शहरों और उसके आसपास के इलाकों को भी इसका फायदा मिलना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।'

श्वेता बसु प्रसाद
अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने सिनेमा में महिलाओं के योगदान को लेकर अपनी बात रखी। श्वेता बसु प्रसाद ने कहा, 'महिला फिल्ममेकर, डिजाइनर, थिंकर्स, राइटर्स, एक्टर्स और क्रिएटर्स, सभी ने अपने-अपने तरीके से सिनेमा को आकार दिया है। मुझे लगता है कि उनके योगदान को भी उतना ही सेलिब्रेट करना जरूरी है, जितना हम आज की महिलाओं को करते हैं।'

प्रोसेनजीत चटर्जी
अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने नए टैलेंट और फेस्टिवल की अहमियत पर अपनी बात रखी। प्रोसेनजित चट्टर्जी ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है, और यह नए टैलेंट के लिए मददगार साबित होगा। देशभर में इतने प्रतिभाशाली लोग शानदार काम कर रहे हैं, और ऐसा फेस्टिवल हमें उम्मीद देता है। 

खुशबू सुंदर
अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने दिल्ली सरकार और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी खुशी जताई। खुशबू सुंदर ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार को मेरी दिल से बधाई। उन्होंने फिल्ममेकरों के लिए इतना बड़ा प्लेटफॉर्म बनाया है।

आज सिनेमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय सिनेमा अब सभी सीमाओं से परे है, और यह देखकर अच्छा लगता है कि दुनिया भर के लोग भारत आ रहे हैं, हमारी फिल्मों को देख रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वे हमसे और क्या सीख सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed