सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know Everything About Actress Harshil Kalia Who Died In Car Accident

Harshil Kalia: कौन थीं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? कार एक्सीडेंट में हुई मौत; इस वेब सीरीज में कर चुकी थीं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Harshil Kalia: जयपुर की उभरती हुई एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। जानिए कौन थीं हर्षिल कालिया।  

Know Everything About Actress Harshil Kalia Who Died In Car Accident
हर्षिल कालिया - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार

30 साल की एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की अचानक मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उभरती हुई इस कलाकार की 23 मार्च की देर रात जयपुर में एक कार हादसे में मौत हो गई, जिससे उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। आइए जानते हैं कौन थीं हर्षिल कालिया।
Trending Videos

कौन थीं हर्षिल कालिया?
जयपुर में रहने वाली हर्षिल कालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर अपनी पहचान बनाई। वहां उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जिसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी और उन्हें एक्टिंग में आने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था, जिसमें अनुप्रिया गोयनका, यशपाल शर्मा, साहिल वैद और वत्सल सैठ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके अलावा हर्षिल कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं और उन्होंने न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया था। अपनी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह खासकर युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही थीं।

क्या हुआ था हर्षिल कालिया के साथ?
बताया जा रहा है कि हर्षिल रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पाथ रोड पर उनकी कार का कंट्रोल बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार पलटती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed