{"_id":"69c2a3c3c94690109204b9b3","slug":"fight-breaks-out-again-in-ghantaghar-video-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4086990-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News : घंटाघर पर दो गुटों में झड़प, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News : घंटाघर पर दो गुटों में झड़प, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के घंटाघर मुख्य मार्ग पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
दो पक्षों के बीच जमकर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसमें दो गुटों के युवक आपस में मारपीट करते नजर आए। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, हालांकि कुछ युवकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद फिर भड़क गया।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक रवि शंकर और आसपास के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।
Trending Videos