फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund Congress leader Suresh Dwivedi death in road accident

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, कार ने सुरेश द्विवेदी की बाइक को मारी जोरदार टक्कर, आरोपी फरार

Thu, 08 Jun 2023 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

बुधवार की देर रात सड़क हादसे में महासमुंद के कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Mahasamund Congress leader Suresh Dwivedi death in road accident
कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार की देर रात सड़क हादसे में महासमुंद के कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 बताया जाता है कि जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी बीती रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक से क्लब पारा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान नेहरू चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने बरोंडा चौक पर उन्हें टक्कर मार दी। इससे कांग्रेस नेता की गाड़ी 20 मीटर दूर उछलकर गिर पड़ी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है, जिससे कार चालक का पता चल सके। पुलिस की शुरुआती जांच में वाहन इमलीभाठा निवासी किसी शख्स का होना बताया जा रहा है। आरोपी कार ड्राइवर ने कांग्रेस नेता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच -पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed