{"_id":"66c35b89aa1d94319509c36b","slug":"after-five-years-raksha-bandhan-was-celebrated-in-district-jail-in-mahasamund-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: पांच साल बाद जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, राखी बांधते वक्त भावुक हुए भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: पांच साल बाद जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, राखी बांधते वक्त भावुक हुए भाई-बहन
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पांच सालों के बाद महासमुंद के जिला जेल में भी आज रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। कोरोना काल 2019 के बाद से जिला जेल में बंद बंदियों के लिए यह पर्व मानों खत्म सा ही हो गया था।
जेल मे राखी बांधने गई महिला हुई भावुक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पांच सालों के बाद महासमुंद के जिला जेल में भी आज रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। कोरोना काल 2019 के बाद से जिला जेल में बंद बंदियों के लिए यह पर्व मानों खत्म सा ही हो गया था। लेकिन इस बार विष्णुदेव सरकार के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने बहनों को जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने की अनुमति दी थी।
Trending Videos
जेल प्रशासन के अनुमति के बाद महासमुंद जिला जेल में जेल प्रबंधन के द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षा बंधन के लिए व्यवस्था किये गए थे। नंबर अनुसार क्रमशः बहनों को अपने भाइयों के कलाई में बारी-बारी से राखी बांधने दिया गया। जेल में बन्द कुल 104 बंदियों को उनकी बहनों ने इस बार राखी बांधी। कुल 295 बहनों को जेल के भीतर प्रवेश कराकर राखी बंधवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई भाईयों के एक से अधिक बहनों ने राखी बांधी। इस अनमोल घड़ी में जेल में बंद भाई और राखी बांधने आई बहने भावुक दिखाई दिए। और अपने आंशु रोक नहीं पाए। गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व के लिए सजी हुई थाली, कुमकुम, दिया और मिठाइयों का प्रबंध जेल प्रबंधन की ओर से किया गया था। वर्तमान में जिला जेल महासमुंद में कुल 547 बंदी परिरूध हैं। जिसमें से 291 बंदी अन्य राज्य के है, जिनकी बहने राखी बांधने नही आ पाई। यह पूरा आयोजन शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। बाहरी सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की व्यवस्था जिला पुलिस बल के द्वारा की गई थी।