सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   BJP MP Roopkumari Choudhary held a gratitude rally in Mahasamund

Mahasamund: भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने निकाली आभार रैली, समर्थकों और नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Jun 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी जीत के बाद आज पहली बार महासमुंद पहुंचीं। यहां महासमुंद विधानसभा के विधायक राजू सिन्हा के नेतृत्व में शहर की मां शारदा मंदिर से लेकर बीजेपी कार्यालय तक आभार रैली निकाली गई।

BJP MP Roopkumari Choudhary held a gratitude rally in Mahasamund
भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने निकाली आभार रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी जीत के बाद आज पहली बार महासमुंद पहुंचीं। यहां महासमुंद विधानसभा के विधायक राजू सिन्हा के नेतृत्व में शहर की मां शारदा मंदिर से लेकर बीजेपी कार्यालय तक आभार रैली निकाली गई। इस दौरान सर्व समाज के लोगों, विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता और भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद रूपकुमारी चौधरी का जगह-जगह स्वागत किया। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर सांसद को फल और लड्डुओं से तौला गया। रैली के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सांसद रूपकुमारी चौधरी नें चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा को एक बड़ी लीड के साथ जीत दर्ज करने पर सभी का आभार जताया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी ने कहा कि, महासमुंद लोकसभा की जनता ने आठों विधानसभा से उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई है, जिसके लिए आज आभार रैली निकालकर यहां की जनता का धन्यवाद ज्ञापन किया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि यहां की जनता ने पहली बार एक महिला को सांसद बनाया है और आप देखिएगा कि यहां का विकास भी ऐतिहासिक होगा। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के साथ-साथ क्षेत्र की हर मांग को पूरा कराने के लिए वो प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की मांग एक बड़ी जरूरत है जिसे सिकासेर जलाश्य परियोजना से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इसका काम सर्वे के रूप में शुरू हो चुका है जल्द ही यह धरातल पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed