सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Case of murder and hiding dead body four people including a minor arrested in Mahasamund

Mahasamund: हत्या कर शव छिपाने का मामला, एक नाबालिग सहित चार लोग गिरफ्तार, इस बात पर की थी हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 May 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी किनारे हत्या कर लाश छिपाने वाले एक नाबालिग सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Case of murder and hiding dead body four people including a minor arrested in Mahasamund
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी किनारे हत्या कर लाश छिपाने वाले एक नाबालिग सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हार्वेस्टर से धान कटाई के पैसों को लेकर उतारा था मौत के घाट। हिरासत में लेकर पूछताछ में खुला हत्या का राज़। हत्या के आरोप में नाबालिग सहित चारों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Trending Videos


वहीं नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। दरअसल बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाती निवासी महेश कुमार घृतलहरे को मंगलवार 7 मई को गांव से लापता होने की सूचना गांव के कोटवार और परिजनों ने दी थी। दूसरे दिन 8 मई को कोटवार ने बागबाहरा थाना में रेवा स्थित जोंक नदी के तट पर कब्र होने की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क़ब्र को खोद कर महेश धृतलहरे का शव निकाला गया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागबाहरा सीएचसी भेजा गया। मृतक के सर पर चोट के निशान पाए गए थे। इसके अलावा हत्यारे और मृतक बीच हुए संघर्ष के निशान के साथ खून के छीटे मिले। जिसके बिना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर 3 संदिग्धों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तब कहीं जाकर हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed