CGBSE Topper: क्या बनना चाहती हैं 10वीं टॉपर संध्या, बताया कैसे बिना कोचिंग की तैयारी; मां को लेकर कही ये बात
महासमुंद की रहने वाली संध्या नायक ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वह आगे चलकर सीजीपीएससी की तैयारी कर उपायुक्त बनना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के घर का काम करते हुए पढ़ाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जिसमें पहला स्थान संध्या नायक का है। संध्या के अलावा, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
'बड़े होकर डिप्टी कमिशनर बनना है सपना'
संध्या ने बातचीत में बताया कि मेरे को बहुत-बहुत खुशी है, मेरे घर, परिवार सारे खुशे हैं और मेरे टीचर्स भी बहुत खुशे हैं, लगतार फोन आ आ रहे हैं। जब पूछा कि आप क्या बनना चाहती हैं तो संध्या ने कहा मैं आगे जाके CGPSC की तैयारी करके डिप्टी कमिशनर बनना चाहती हूं। आगे अपना रूटीन बताते हुए कहा कि मैं पहले सुबह उठके, तैयार होकर स्कूल जाती थी। फिर स्कूल से आ कर एक घंटा रेस्ट करती थी, फिर अपना होमवर्क करके 2-3 घंटा खुद पढ़ाई करती थी। कोचिंग नहीं करती थी। लेकिन घर का काम करती थी। मम्मी को थोड़ा परेशानी थी। तो इसको हैल्प भी करती थी।
संध्या नायक और परी रानी प्रधान महासमुंद जिले से हैं। अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से हैं। इन तीनों ने 594 अंक प्राप्त किए हैं। रिया केशरवानी और रानू सिद्धिमयी साहू ने 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। रितुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने भी 98.83 फीसदी अंक हासिल किए।
छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड के टॉप 10 टॉपर
रिया केशरवानी ने 593 अंक (98.83 फीसदी) के साथ कबीरधाम से चौथा स्थान प्राप्त किया। रानू सिद्धिमयी साहू (महासमुंद) और रितुका प्रधान (महासमुंद) ने भी 593 अंक हासिल किए। दीपांशी बौद्ध (रायपुर) और नंदिता देवांगन (मुंगेली) ने भी 98.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। कल्पना यादव ने 592 अंक (98.67 फीसदी) के साथ रायपुर से नौवां स्थान प्राप्त किया। साहिल बारेठ ने 591 अंक (98.50 फीसदी) के साथ दुर्ग से दसवां स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणामों में पिछले दो वर्षों में लगातार सुधार देखा गया है। वर्ष 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61 फीसदी था। वर्ष 2025 में यह बढ़कर 76.53 फीसदी हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.