{"_id":"689384d8427f0989cb0481d5","slug":"chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-visited-mahasamund-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: जिले के दौरे पर रहे सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोले- आज इसे रहने दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: जिले के दौरे पर रहे सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोले- आज इसे रहने दीजिए
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:08 PM IST
सार
सीएम साय ने सावन माह में ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किए गए सवाल को हंसते हुए टाल दिया। साथ ही कहा कि, आज इसे रहने दीजिए आने वाले समय में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
महासमुंद के दौरे पर रहे सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को महासमुंद के दौरे पर रहे। देर शाम महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री साय क्षेत्र के विधायक राजू सिन्हा के कार्यालय में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का विधायक राजू सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सावन माह में पूरे महीने तक चलने वाले रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
Trending Videos
मुख्यमंत्री साय ने दूध-जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और हवन कर महासमुंद सहित प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए सावन माह की छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद की जनता को बधाई दी और कहा कि, विधायक राजू सिन्हा पिछले 10 वर्षों से पूरे सावन माह में भगवान शिव की पूजा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, हम भी पिछले कई वर्षों से इस पूजा में शामिल होते आ रहे हैं। उन्होंने सावन माह में ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किए गए सवाल को हंसते हुए टाल दिया। साथ ही कहा कि, आज इसे रहने दीजिए आने वाले समय में पता चल जाएगा। इस अवसर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सहित भाजपा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।