सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Chhattisgarh CM attacks Congress in Mahasamund

'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’: सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 60 साल तक चलाई सरकार कर सकते थे बहुत कुछ

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की लोकसभा महासमुंद की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट करने की अपील किया। इसके अलावा अपने संबोधन भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Chhattisgarh CM attacks Congress in Mahasamund
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दूसरे चरण का मतदान अब करीब है, और राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार में तेजी भी आ रही है। राजनीतिक दलों के नेता धुँआधार प्रचार में जुट गए है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद लोकसभा के खल्लारी विधानसभा में बागबहरा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी सभा में मौजूद रहे।



अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की लोकसभा महासमुंद की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट करने की अपील किया। इसके अलावा अपने संबोधन भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां मुख्यमंत्री साया नें कहा विरोधी लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि, महतारी वंदन योजना चुनाव के बाद बंद हो जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के नाते मैं बताना चाहता हूं कि, महतारी वंदन योजना जब तक हमारी सरकार रहेगी तबतक इसका पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में आपको मिलता रहेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय आरक्षण की बात पर भी बरसते हुए कहा कि, कांग्रेसी कह रहे हैं कि, भाजपा कि सरकार आते ही संविधान के साथ छेड़छाड़ करेंगे और आरक्षण खतम कर देंगे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया है कि आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक लाख की घोषणा पर फार्म भराए जाने पर जनता से पूछा, क्या आपको लगता है कि, एक लाख रुपये मिलेगा, हमारे गांव में एक कहावत है कि, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है, और केंद्र में उनकी सरकार आने की दूर दूर तक कोई नामो निशान नहीं है। ये लोग विधानसभा में भी ठगने का काम किया, और अब लोकसभा में भी ठगने का काम कर रहे हैं। जबकि साठ साल तक इन लोगों ने देश में सरकार चलाया, ये बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ हमने बनाया, इनको आदिवासियों की कभी चिंता नहीं हुई। इन लोगों नें आदिवासियों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया, बंधुआ मजदूर समझा, इसलिये इस लोकसभा में इनको सबक सिखाना है। 
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने आज के अपने ट्विट पर किए सवाल पर कहा कि, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, आजादी के पचहत्तर साल बाद कांग्रेस आज कहां पहुंच गयी ये उनकी करनी का परिणाम है। इन्होंने हमेशा देश की जनता को धोखा देने का काम किया, देश में भ्रष्टाचार करने का काम किया, इसलिए ये देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये लोग देश में सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो ये प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। ऐसा ही दो दिन पहले हमारे सैनिकों ने अपना साहस दिखाते हुए 29 नक्सलियों को मारा है, उनमें कुछ नक्सली बीस लाख रुपये के ईनामी नक्सली थे, ऐसे जवानों को साबाशी देना चाहिए, बधाई देना चाहिए लेकिन कांग्रेसी इसे फर्जी बताकर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed