सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   CM attended Rudrabhishek program sought blessings for prosperity and progress of the people of state in Mahasa

Mahasamund: रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, राज्य की जनता की खुशहाली और उन्नति के लिए मांगा आशीर्वाद

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Aug 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक योगेश्वर सिन्हा के निवास में आयोजित श्रावण मास के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिरकत की।

CM attended Rudrabhishek program sought blessings for prosperity and progress of the people of state in Mahasa
सीएम साय ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक योगेश्वर सिन्हा के निवास में आयोजित श्रावण मास के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। 

Trending Videos

 

इस दौरान उन्होंने पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में आयोजित हो रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम के लिए विधायक को बधाई दी, और कहा कि, वह हर साल इस कार्यक्रम में आते रहे हैं। उनका सौभाग्य रहा कि, वह इस बार भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरी निकायों में पदस्थ कर्मचारियों को महीनों वेतन नहीं मिलने से उनकी माली हालत खराब होने के सवाल पर कहा कि, सरकार को आये भी सात-आठ महीना ही हुआ है। काफी काम किया गया है। यह मुद्दा उनके संज्ञान में लाया गया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी के साथ न्याय होगा। वहीं कांग्रेस के द्वारा गाय पर सत्याग्रह पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि, गाय के प्रति कांग्रेस के कितनी श्रद्धा और भक्ति रही है, यह छत्तीसगढ़ की जनता देख भी चुकी है और जान भी चुकी है। इसीलिए उन्हें सत्ता से उखाड़ कर बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed