फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Collector took action against illegal sand storage in Mahasumand

Mahasumand: कलेक्टर ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ की कार्रवाई, 43 निजी भूमि स्वामियों को भेजा अर्थदंड का नोटिस

Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासुमंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासुमंद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
सार

जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जब्त रेत की जल्द ही नीलामी की जाएगी। नीलामी से राजस्व वसूली की जाएगी, जिससे अवैध रेत भंडारण पर रोक लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन
Collector took action against illegal sand storage in Mahasumand
योगेंद्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरबसपुर में अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छापा मारा। इस दौरान निजी भूमि और शासकीय भूमि में अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में रेत को जब्त किया गया है। 43 निजी भूमि स्वामियों को अर्थदंड का चालानी नोटिस भेजा गया है। सभी को 13050 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण के एवज में 54 लाख का अर्थदंड नोटिस भेजा गया है। वहीं 14 शासकीय भूमियों पर 65 हजार घन मीटर रेत जब्त किया गया है। इस जब्त रेत की कीमत शासकीय आंकड़ों में 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपये है। 

विज्ञापन


खनिज विभाग ने निजी व शासकीय भूमि में डंप रेत पर छत्तीसगढ़ खनिज खनन/परिवहन एवं भंडारण नियम 2009 के नियम 5 और अधिनियम 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जब्त रेत की जल्द ही नीलामी की जाएगी। नीलामी से राजस्व वसूली की जाएगी, जिससे अवैध रेत भंडारण पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई की प्राथमिकता है कि अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाई जाए और राजस्व वसूली की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed