{"_id":"6a35577250747d040d0c74bc","slug":"congress-attacks-central-government-over-neet-paper-leak-announces-protest-in-mahasamund-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हमला, आंदोलन का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हमला, आंदोलन का किया ऐलान
Fri, 19 Jun 2026 08:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:26 PM IST
सार
देश की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक, शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों पर बढ़ते मानसिक एवं आर्थिक बोझ को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक, शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों पर बढ़ते मानसिक एवं आर्थिक बोझ को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महासमुंद में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली की विफलता पर सवाल उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोचिंग, हॉस्टल, किताबों और परीक्षा फीस के कारण छात्रों एवं उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, एनटीए और शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय करने तथा परीक्षाओं पर लगाए गए जीएसटी को हटाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस ने "शिक्षा बचाओ, अपना भविष्य बचाओ" अभियान के तहत देशव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन