सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Employment oriented program organized students given tips to join Air Force in MAHASAMUND

Mahasamund: रोजगार मूलक कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को एयरफोर्स में जाने के बताए गए टिप्स

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पूरे प्रदेश सहित आज महासमुंद में भी साला प्रवेश उत्सव मनाया गया। महासमुंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल व अंग्रेजी माध्यम स्कूल में साला प्रवेश उत्सव के साथ इस बार रोजगार मूलक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

Employment oriented program organized students given tips to join Air Force in MAHASAMUND
छात्रों को एयरफोर्स में जाने के बताए गए टिप्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पूरे प्रदेश सहित आज महासमुंद में भी साला प्रवेश उत्सव मनाया गया। महासमुंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल व अंग्रेजी माध्यम स्कूल में साला प्रवेश उत्सव के साथ इस बार रोजगार मूलक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को एयरफोर्स में जाने के टिप्स भी बताए गए। 

Trending Videos

 

भोपाल से एयरफोर्स के अधिकारी सार्जेंट आंनद और कॉर्पोरल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे थे। जिन्होंने एयरफोर्स की तैयारी के साथ-साथ जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला। वही मीडिया से चर्चा करते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग अधिकारी ए.ओ.लॉरी ने बताया कि, स्कूली छात्र-छात्राओं को डिफेंस से जोड़ने के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों को महासमुंद आमंत्रित किया गया है। जो 3 दिनों तक यहां रहकर जिले के सभी ब्लॉक में स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें डिफेंस और अग्नि वीर ने प्रति जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने कहा कि, आज से नई शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आगाज हो चुका है। हर ब्लॉक में हर दिन बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस शिक्षा सत्र में शुरू से ही प्रैक्टिकल पर जोर दिया जाएगा। इसे लेकर सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष शासकीय स्कूलों का ग्राफ प्रतिशत बढ़ा है। जिसे और आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed