{"_id":"68a34ecf7747c66c110d980f","slug":"farmers-are-troubled-by-continuous-power-cuts-in-saraipali-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasumand: सरायपाली में लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान, विद्युत कार्यालय का घेराव कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasumand: सरायपाली में लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान, विद्युत कार्यालय का घेराव कर जताया रोष
Mon, 18 Aug 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महासुमंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासुमंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:33 PM IST
सार
बिजली न आने से घरों के साथ-साथ खेतों का बोरवेल बंद पड़ा हुआ है। खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। खेतों में अब धान सूखने लगा है। फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन
नारेबाजी कर रोष जताते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती से परेशानी हो रही। सोमवार को देवलभाटा और खैरमाल के किसानों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। किसानों के इस घेराव का सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने भी समर्थन दिया। सभी ने विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में किसी भी समय लगातार बिजली की कटौती हो रही है। जिससे घरों के साथ-साथ खेतों का बोरवेल बंद पड़ा हुआ है। खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। खेतों में अब धान सूखने लगा है। फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। बारिश नहीं होने के कारण बोरवेल ही अब खेतों तक पानी पहुंचाने का रास्ता है। लेकिन बिजली कटौती के कारण बोरवेल भी नहीं चल रहा है। वहीं विधायक चातुरी नंद ने कहा कि अगर बिजली समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आने वाले समय ने बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन