{"_id":"682450204dffe278f506748c","slug":"four-members-of-the-same-family-committed-suicide-in-mahasamund-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: शासकीय आवास में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों के मिले शव, जांच में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: शासकीय आवास में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों के मिले शव, जांच में जुटा प्रशासन
Wed, 14 May 2025 01:42 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 14 May 2025 01:42 PM IST
सार
महासमुंद के बागबाहरा के शासकीय क्वाटर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुदकुशी कर ली है। कमरे के भीतर पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक बसंत पटेल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद के बागबाहरा के शासकीय क्वाटर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुदकुशी कर ली है। कमरे के भीतर पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं। मृतकों में बसंत पटेल 41 वर्ष, भारती पटेल 38 वर्ष, बेटी सेजल 12 वर्ष और बेटा कियांश चार वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
पत्नी और दोनों बच्चों के शव बिस्तर में मिले हैं जबकि बसंत पटेल का शव फंदे से लटका मिला। आदिमजाति कल्याण विभाग के बागबहरा ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर बसंत पटेल पदस्थ था। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में कमरा खोले जाने पर सामूहिक खुदकुशी का खुलासा हुआ। वहीं घटना की सूचना पाकर एसपी, एएसपी सहित साइबर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन