फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Governor held a meeting Agriculture Department official could not answer questions in Mahasamund

Mahasamund: राज्यपाल ने की बैठक, कृषि विभाग का अधिकारी नहीं दे पाया सवालों के जवाब, गवर्नर ने दी ये सलाह

Fri, 30 Aug 2024 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

सर्किट हाउस से जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जिला पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने आकांक्षीय जिला होने के नाते जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Governor held a meeting Agriculture Department official could not answer questions in Mahasamund
राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज महासमुंद के एकदिवसीय दौरे पर रहे। महासमुंद पहुंचे गवर्नर डेका का शहर के न्यू सर्किट हाउस में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह और जिला अधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही पुलिस के जवानों ने महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस से जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जिला पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने आकांक्षीय जिला होने के नाते जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित विभागीय कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


कलेक्टर विनय लंगेह ने गवर्नर को पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले के भगौलिक स्थिति और क्रियान्वित कार्यों की जानकारी दी। बैठक में गवर्नर डेका ने सभी विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कृषि विभाग की जानकारी के दौरान अधिकारी गवर्नर को सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। जिस पर गवर्नर ने उन्हें फील्ड में जाने का बात पूछा। अधिकारी के द्वारा फील्ड में जाने की बात कहने पर, गवर्नर ने उनसे जिले के 10 किसानों के नाम पूछ लिया, जिस पर अधिकारी हड़बड़ा कर रह गया और 10 किसानों के नाम तक नहीं गिना पाए। जिस पर गवर्नर ने अधिकारी को फील्ड में जाकर काम करने की समझाईस दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed