सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Harassment racket busted in Jai Palace Hotel police arrested six people in Mahasamund

Mahasamund: जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले के सरायपाली शहर के जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ के 04 आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Harassment racket busted in Jai Palace Hotel police arrested six people in Mahasamund
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के सरायपाली शहर के जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ के 04 आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास को गिरफ्तार किया है। 

Trending Videos

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक के द्वारा सेक्स रैकेट चलाने का काम किया जाता था। इसके लिए बाकायदा राजधानी रायपुर से युवती व महिलाओं को बुलाया जाता था। इसी कड़ी में वहां रायपुर से आई एक महिला के साथ 04 लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस के सामने आया। जिस पर कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले और होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed