{"_id":"685ad68ec00a405a10040441","slug":"minister-laxmi-rajwade-attacked-congress-over-emergency-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- संविधान बचाव के नारे से पहले आपातकाल को भी याद करें राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- संविधान बचाव के नारे से पहले आपातकाल को भी याद करें राहुल गांधी
Tue, 24 Jun 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:17 PM IST
सार
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पत्रकारों से कहा कि इंदिरा गांधी के नाती राहुल गांधी आज संविधान बचाओ का नारा दे रहे हैं, राहुल गांधी को संविधान बचाव के नारे से पहले 1975 के आपातकाल को भी याद कर लेना चाहिए कि कैसे इंदिरा गांधी ने संविधान का खुला उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंगलवार को महासमुंद के दौरे पर रहीं। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में 1975 आपातकाल को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी बचाने के लिए 1975 में देश में आपातकाल लागू कर दिया था। इस आपातकाल में सारी कानून-व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, संविधान की हत्या की गई। पत्रकारों के अधिकारों का हनन किया गया था।
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पत्रकारों से कहा कि इंदिरा गांधी के नाती राहुल गांधी आज संविधान बचाओ का नारा दे रहे हैं, राहुल गांधी को संविधान बचाव के नारे से पहले 1975 के आपातकाल को भी याद कर लेना चाहिए कि कैसे इंदिरा गांधी ने संविधान का खुला उल्लंघन किया था। वो भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री के साथ महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराज साहू सहित भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन