सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   MLA Chaturi Nand alleged corruption in construction of Gaurav Path said- complaint is not being heard in Mahas

Mahasamund: MLA चातुरी नंद ने गौरव पथ निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बोलीं- नहीं सुनी जा रही आवाज

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Aug 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

विधायक का आरोप है कि विपक्ष की महिला विधायक होने के कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

MLA Chaturi Nand alleged corruption in construction of Gaurav Path said- complaint is not being heard in Mahas
चातुरी नंद ने गौरव पथ निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद में सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने शहर में 35 करोड़ 29 लाख 98 हजार की लागत से बन रहे गौरव पथ निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विधायक का आरोप है कि, सरायपाली नगर पालिका अंतर्गत घंटेश्वरी मंदिर से लेकर झिलमिला चेक पोस्ट बैतारी मोड़ तक 6.50 किलोमीटर गौरव पथ का निर्माण कराया जा रहा है। रोड निर्माण का ठेका नैला के मेमर्स राम निवास अग्रवाल को दिया गया है। जिसका निर्माण 6 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ है। जिसे 18 माह में 5 अप्रैल 2025 तक पूरा करना है लेकिन इस रोड के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा घराब मटेरियल का उपयोग कर गुणवत्ताहीन काम किया जा रहा है। 

Trending Videos


विधायक का आरोप है कि, ठेकेदार द्वारा तय मापदंड और स्टीमेट के आधार पर काम नहीं किया जा रहा। लिहाजा गौरव पथ की यह सड़क बदहाली का रोना रो रहा है। ठेकेदार के सुस्त रवैये से सड़क निर्माण का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा। इसे लेकर वह लगातार विरोध कर रही है यहां तक वह भूख हड़ताल भी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि विपक्ष की महिला विधायक होने के कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी सुनवाई नहीं हो रही। एक बार फिर विधायक चातुरी नंद ने जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से मुलाकात कर, सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच की मांग की है और सड़क से सदन तक लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed