सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   MP Roopkumari Chaudhary raised demand for a new Arang Sambalpur railway line in House

Mahasamund: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सदन में उठाई आरंग-संबलपुर नई रेल लाइन की मांग, कहा- खुलेगा विकास का द्वार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने गुरुवार को संसद में छत्तीसगढ़-ओडिशा नई रेल लाइन की 35 साल पुरानी मांग उठाई। यह क्षेत्र के विकास, कृषि और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है।

MP Roopkumari Chaudhary raised demand for a new Arang Sambalpur railway line in House
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सदन में रखीं मांगें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने गुरुवार को संसद के पटल पर क्षेत्र की दशकों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरंग-पिथौरा-बसना-सरायपाली से लेकर ओडिशा के बरगढ़-संबलपुर तक नई रेल लाइन के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए अपरिहार्य बताया। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि यह मांग पिछले 35 वर्षों से निरंतर की जा रही है। उन्होंने 'छत्तीसगढ़-ओडिशा संघर्ष समिति' के लंबे संघर्ष का सम्मान करते हुए उनकी आवाज को देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रेल परियोजना केवल पटरी बिछाने का कार्य नहीं है, बल्कि लाखों नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। 

Trending Videos


रेल लाइन से विकास का खुलेगा द्वार, कृषि और व्यापार को मिलेगा बल
सांसद ने क्षेत्र की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि प्रधान है। वर्तमान में उचित परिवहन साधन न होने के कारण किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता। रेल लाइन जुड़ने से फसलें सीधे थोक बाजारों तक पहुंच सकेंगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। रेल लाइन का निर्माण इस समूचे अंचल के लिए 'विकास का द्वार' साबित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से नए व्यापारिक अवसर पैदा होंगे, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लाखों लोगों के जीवन स्तर को बदलने वाली साबित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दशकों से लंबित इस मांग को जनहित में शीघ्र प्राथमिकता दी जाए, ताकि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच व्यापारिक व सामाजिक संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें। "यह केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के लाखों नागरिकों के संघर्ष और उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed