सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Over Rs 11 crore worth of liquor consumed in four days in Mahasamund on Holi

Chhattisgarh: होली के रंग में डूबा महासमुंद, शराब प्रेमी चार दिनों में गटके 11 करोड़ रुपये से अधिक की दारू

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में होली के पहले और बाद के चार दिनों में शराब प्रेमियों ने 11 करोड़ से ज्यादा की शराब पी गए। जिससे आबकारी विभाग के राजस्व में अच्छी कमाई हुई। 

Over Rs 11 crore worth of liquor consumed in four days in Mahasamund on Holi
होली के दौरान बिकी करोड़ों की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली के त्योहार पर महासमुंद जिले में शराब प्रेमियों ने जमकर जाम छलकाई है। केवल चार दिनों में जिले के शराब प्रेमी 11 करोड़ 67 लाख 53 हजार 828 रुपये की शराब गटक गए। यह आंकड़ा 1 से 3 मार्च और 5 मार्च का है, जिसमें देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में भारी बिक्री हुई।

Trending Videos


आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, होली के पहले और बाद में शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस दौरान अंग्रेजी और देशी शराब की जमकर बिक्री हुई है। इससे आबकारी विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। शराब प्रेमियों की यह शौक 1990 की फिल्म शिव राम के गाने "अंगूर की बेटी, मिले ना मिले" को चरितार्थ करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली से पहले शराब की बिक्री में वृद्धि होना एक सामान्य बात मानी जाती है। लोग होली के जश्न में रंगने से पहले थोड़ा 'रंग' अपने अंदर भी भर लेते हैं। इस अवधि में शराब की मांग बढ़ जाती है और लोग झूमते नजर आते हैं। यह प्रवृत्ति हर साल त्योहारों के समय देखी जाती है।

आबकारी विभाग के अनुसार, इस भारी बिक्री से विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2026 के जनवरी माह में 52 करोड़ 41 लाख रुपये की शराब बिक्री हुई थी। वहीं फरवरी माह में 48 करोड़ 26 लाख रुपये की शराब बिकी थी। होली के दौरान हुई बिक्री ने राजस्व को और अधिक बढ़ाया है। यह दर्शाता है कि त्योहारों पर शराब की खपत बढ़ जाती है।

होली का त्योहार मौज-मस्ती और जश्न का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लोग अपने उत्साह को बढ़ाने के लिए शराब का सेवन करते हैं। यह एक सामाजिक प्रवृत्ति बन गई है कि उत्सवों में शराब की मांग बढ़ जाती है। महासमुंद जिले में भी यही प्रवृत्ति देखने को मिली है। शराब की बिक्री में यह उछाल इसी उत्सव के माहौल का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed