सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Police solved mystery of kidnapping rescued child from the kidnappers in Mahasamund

Mahasamund: पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी, अपहरणकर्ताओं के कब्जे से बच्चे को छुड़ाया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 May 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम गोड़बहाल में हुए बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही मासूम बच्चे और उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Police solved mystery of kidnapping rescued child from the kidnappers in Mahasamund
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम गोड़बहाल में हुए बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही मासूम बच्चे और उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडेय ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजीश के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। 


 

आरोपी चित्रकांत यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक ने इस घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की शाम पुलिस को बच्चे की अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी के साथ-साथ 5 टीम बनाकर बच्चे की पताशाजी में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे के घर पहुंचे थे। दोनों आरोपी गांव में पहले भी बैंड बाजा बजाने के लिए जा चुके थे। इसलिए गांव से परिचित थे। पूर्व में मासूम बच्चे को कहीं घूमने ले जाने की बात पर बच्चे के पिता से उसका विवाद हुआ था जिस बात का बदला लेने और बच्चे के पिता को परेशान करने के उद्देश्य से आरोपी ने अपने नाबालिक मित्र के साथ अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने मासूम बच्चे को 20 रूपये देकर उसे कोल्डड्रिंक और चॉकलेट का लालच दिया और अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर भाग निकले। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सबसे बड़ी मदद गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली। ग्राम पंचायत द्वारा पूरे गांव में लगाए गए सीसीटीवी से यह पता चला कि, आरोपी कौन है और किस दिशा में बालक को लेकर गए हैं। इसके बाद पुलिस के द्वारा बनाए गए 5 टीमों को अलर्ट किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

 

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों को बच्चों के साथ ग्राम कछारडीह के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। कब्जे से बच्चे को सही सलामत बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने धारा 363, 365, 34, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गोड़बहाल में सरपंच साधराम पटेल के द्वारा पूरे गांव की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाने की बात पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अधिक से अधिक अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे का उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से जरूर करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed