{"_id":"6a01a33ea984163c0d09ede3","slug":"scuffle-after-indecency-with-women-from-north-east-in-delhi-nehru-place-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: उत्तर-पूर्व की महिलाओं से अभद्रता के बाद हाथापाई, चार आरोपियों की पहचान; छापेमारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: उत्तर-पूर्व की महिलाओं से अभद्रता के बाद हाथापाई, चार आरोपियों की पहचान; छापेमारी जारी
Mon, 11 May 2026 03:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 11 May 2026 03:07 PM IST
सार
दिल्ली के नेहरू प्लेस में उत्तर-पूर्व की दो महिलाओं से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद विवाद हो गया। घटना के बाद दोनों महिलाओं का एम्स में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 10 मई को सुबह करीब सात बजे थाना कालकाजी में एक पीसीआर कॉल मिली। यह कॉल उत्तर-पूर्व की दो महिलाओं के संकट में होने से संबंधित थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना स्थल नेहरू प्लेस स्थित इरोस होटल के पास एक चाय की दुकान के निकट था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़ित महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की गई थी। इसके बाद पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद और हाथापाई हुई। दोनों पीड़ित महिलाओं को एम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। घटना के दौरान मौजूद कई गवाहों और राहगीरों की पहचान की गई। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन