सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Wife along with her lover killed her husband hatched a conspiracy to hide crime in Mahasamund

Mahasamund: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, वारदात छुपाने रचा षड्यंत्र, कॉल डिटेल ने खोले राज

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 May 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी, प्रेमी और सास है।

Wife along with her lover killed her husband hatched a conspiracy to hide crime in Mahasamund
मकान में मिले शव की गुत्थी सुलझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी, प्रेमी और सास है। अवैध संबंध के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और फिल्मी तरीके से घटना को छुपाने षड्यंत्र रचा गया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी देविका चंद्राकर और उसके प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। 



वहीं मृतक की सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में एसडीओपी महासमुंद अजय शंकर त्रिपाठी ने खुलासा करते हुए बताया कि, वारदात के दिन 8 दिसंबर 2023 को नया रावणभाठा स्थित मृतक के घर पर यूपेश चंद्राकर का नशे की हालत में पत्नी देविका चंद्राकर से अवैध संबंध को लेकर जमकर वाद-विवाद व हाथापाई हुई। इस बीच मृतक यूपेश चंद्राकर ने पत्नी देविका चंद्राकर पर डंडे से वार किया। जिसका विरोध जताते हुए, आरोपी महिला ने धक्का देकर उसी डंडे से मृतक के सिर पर वार किया। जिससे मृतक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी महिला ने अपनी आशिक मुकुंद त्रिपाठी को घटना की जानकारी दी और घर पर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर आरोपी महिला, उसका प्रेमी और उसकी मां अंजनी चंद्राकर मृतक को पलंग पर लेटा दिए। इस बीच आरोपी महिला अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई। इस दौरान आरोपी प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी ने मृतक को बेहोशी के हालात में अपने घर लाया और और उसकी गला दबाकर दी। उसके चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के बाद आरोपी मुकुंद शहर के एक दुकान से जाकर नायलॉन की रस्सी व प्लास्टिक झिल्ली लाकर उसे बांध दिया। आरोपी दो दिन तक अपने घर में मृतक के शव को पॉलीथिन में अच्छे से बांधकर रखा था। दो दिन बाद 10 दिसंबर की दोपहर उन्होंने एक रिक्शा वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने ऑफिस का सामान बताते हुए उसे लोहानी बिल्डिंग स्थित अपने ऑफिस ले आया। इसके बाद वहां से वह वापस लौट गया। 

बिल्डिंग के बाजू में नए भवन का निर्माण चल रहा था, जहां से वह रापा, गैती, सब्बल, टंगिया व धमेला अपने ऑफिस के भीतर रख दिया। उसी रात आरोपी देविका अपनी बेटी को सुलाकर अपने आशिक के पास पहुंची। जहां से दोनों देर रात आरोपी मुकुंद के ऑफिस पहुंचे। जहां पर दोनों ने मिलकर किचन में 5 फीट का गड्ढा खोदा। रात में गड्ढा खुदाई के बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर फिर वापस आ गए। इसके बाद फिर दूसरे दिन 11 दिसंबर को आरोपी महिला देविका ने किराने की दुकान से एक बोरी नमक खरीदा। फिर दोनों अपने आशिक के साथ उसके ऑफिस पहुंचे। जहां पर खोदे गए गड्ढे में पहले नमक डाला और फिर पेटी से निकाल कर मृतक के शव को उसे गड्ढे में दफना दिया। 

किसी को पता ना चले इस बात का ध्यान रखते हुए दोनों ने गड्ढे के ऊपर पत्थर भी बखूबी बारीकी से लगा दिए। लेकिन पुलिस के मुताबिक अपराधी अपराध कितने भी शातिर तरीके से करें एक न एक दिन उनके मंसूबे पर पानी फिर ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान आरोपी महिला देविका चंद्राकर के कॉल डिटेल खंगाले। साइबर की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो कॉल डिटेल ने कई राज खोल दी। और फिल्मी तरीके से किए गए इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दा उठ गया। घंटे तक जिस नंबर से बात की जाती थी वह नंबर आरोपी मुकुंद त्रिपाठी का निकला। जो उसके घर के बाजू में रहता था। 

इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की। तो दोनों के बीच अवैधसंबंध होने और इस बात को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई। इस बीच 6 माह तक महिला अपने पति के बारे में जानने के लिए एक बार भी थाने नहीं आई थी। इस बात से भी पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने आरोपी महिला के आशिक को हिरासत में लेकर शक्ति से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी मुकुंद त्रिपाठी ने महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात को स्वीकार किया। और दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल की। 

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला देविका चंद्राकर और उसके आशिक मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही  साक्ष्य छुपाने में मदद करने वाली महिला की मां को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed