{"_id":"69d6541b884e05026e08af51","slug":"major-police-operation-in-raipur-75-accused-arrested-in-action-against-liquor-and-hookah-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, शराब-हुक्का पर कार्रवाई में 75 आरोपी गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, शराब-हुक्का पर कार्रवाई में 75 आरोपी गिरफ्त में
Wed, 08 Apr 2026 06:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:42 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 75 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
शराब-हुक्का पर कार्रवाई में 75 आरोपी गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 75 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
पुलिस के मुताबिक, शहर के पार्क, चौक-चौराहों, मैदानों और यहां तक कि चारपहिया वाहनों में बैठकर शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने और हुक्का संचालित करने वालों को भी निशाने पर लिया गया।
अभियान के तहत खम्हारडीह, पंडरी, उरला, गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्रों से कुल 64 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या पिलाते हुए पकड़ा गया। वहीं हुक्का पीने-पिलाने और उससे संबंधित सामग्री की बिक्री करने के आरोप में 11 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 2 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।