{"_id":"668698fcc0bc73a29406d6f5","slug":"mother-and-daughter-died-in-road-accident-in-mahasamund-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां और बेटी की मौत; पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां और बेटी की मौत; पिता घायल
Thu, 04 Jul 2024 06:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:13 PM IST
सार
महासमुंद जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पिता घायल हो गया।
विज्ञापन
आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू बाइक से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहे थे। गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों बाइक से गिर गए और ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए आरंग-कुरूद मार्ग में चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला, सीएसपी लंबोदर पटेल भी तुरंत चपरीद पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को घटनास्थल से आरंग के मोर्चुरी लाया गया, जहां दोनों मां-बेटी का पोस्टमार्टम किया गया। आपको बता दें कि आरती की दो माह पहले ही शादी हुई थी और पहला आषाढ़ मानने के लिए अपने मायके आई हुई थी। इधर आरंग पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन