सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Roopkumari Chaudhary met Union Minister Ashwini Vaishnav

CG: सांसद रूपकुमारी चौधरी और महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल लाइन पर हुई चर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Jul 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा।
 

MP Roopkumari Chaudhary met Union Minister Ashwini Vaishnav
सांसद रूपकुमारी चौधरी और सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। वहीं, दिल्ली दौरे के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। 



सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से बरगढ़ तक सर्वे के बाद मामला प्रक्रिया के आधीन है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बसना में रेल लाइन की घोषणा की थी। रायपुर-बरगढ़ रेल लाइन संघर्ष समिति के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रक्रियाधीन कार्य में तेजी लाने की मांग सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की है। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की परियोजनाओं, संपर्क सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर सहित प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के विस्तार, रेल लाइनों के दोहरीकरण, रेलवे के आधारभूत ढांचों के विकास कार्यों की सौगात पर आभार जताया। साथ ही छत्तीसगढ़ बस्तर में रेल परियोजनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने की गुजारिश भी की है।
विज्ञापन
Trending Videos


भारत सरकार के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन का भी विस्तार होने जा रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है। केके रेल लाइन पर दोहरीकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है। यह भी एक वजह है कि डबल लाइन का लाभ अधिक से अधिक उठाने के लिए बस्तर को यात्री रेल सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। ऐसे में लोगों की भीड़ स्टेशन में बढ़ेगी और इस बात को ध्यान में रखते हुए सारी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जिसको लेकर भी बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री को अवगत कराया है।

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौपकर विस्तारपूर्वक बस्तरवासियों के रेल लाईन की मांग से भी अवगत करवाया है। रायपुर से धमतरी तक निर्माणधीन रेल लाइन का जगदलपुर तक निस्तारण करने हेतु महेश कश्यप ने मांग की है। दल्ली-राजहरा-रावघाट जगदलपुर रेल परियोजना जो कि प्रगति पर है, उसे कार्य को शीघ्र ही पूरा करने हेतु रेलमंत्री का इस ओर ध्यान आकर्षित किया। वहीं, रेलमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed