सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Municipal accountant and CMO detained in bribery case

मनेन्द्रगढ़ में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी मामले में नगर पालिका में मारा, अकाउंटेंट और सीएमओ हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Mon, 23 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

एसीबी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद में छापा मारा। ठेकेदार से 33,000 रुपये रिश्वत लेते अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Municipal accountant and CMO detained in bribery case
मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में 53,000 रुपये की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त 20,000 रुपये पहले ही नगद दी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोपहर ठेकेदार 33,000 रुपये लेकर सीएमओ के घर पहुंचा। 

सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नकद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल एसीबी की टीम अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed