सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2026 Date: 26 मार्च या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानिए अयोध्या में कब होगा रामजन्मोत्सव

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 25 Mar 2026 11:37 AM IST
सार

when is rama navami in 2026: इस साल रामनवमी 27 मार्च 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
 

विज्ञापन
When Is Rama Navami 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Ramanavami Kab Hai 26 March Holiday
राम नवमी कब मनाई जा रही है? - फोटो : Amar ujala

Ramanavami Kab Hai 2026: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अवतार लिया था और अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर में जन्मे थे।इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से आरंभ हुई। इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन की नहीं, बल्कि आठ दिन की है। यानी अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही हैं। हालांकि राम नवमी कब मनाई जानी है और रामजन्मोत्सव कब होगा, इसे लेकर लोगों को संशय है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि इस वर्ष राम नवमी 2026 कब है और किस मुहुर्त में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

 

Trending Videos
When Is Rama Navami 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Ramanavami Kab Hai 26 March Holiday
राम नवमी कब है? - फोटो : adobe stock

रामनवमी 2026 कब है?

रामनवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो नवरात्रि के अंतिम दिन होता है। साल 2026 में रामनवमी का पर्व 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Is Rama Navami 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Ramanavami Kab Hai 26 March Holiday
2026 राम नवमी का शुभ मुहूर्त  - फोटो : अमर उजाला

राम नवमी का शुभ मुहूर्त 

2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी।

ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान राम जी का जन्म नवमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। चूंकि नवमी तिथि 26 मार्च  को सुबह 11.30 के बाद से शुरू हो रही है, इसलिए राम नवमी का पर्व 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसमें भगवान राम का जन्म हुआ था। चूंकि नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहने वाली है। इसलिए कुछ स्थानों पर उदया तिथि के हिसाब से राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। कन्या पूजन भी 27 मार्च को ही किया जाएगा। इसी के साथ नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाएगा।
 

When Is Rama Navami 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Ramanavami Kab Hai 26 March Holiday
अयोध्या में राम जन्मोत्सव कब है? - फोटो : सूचना विभाग

अयोध्या में रामनवमी कब है 2026?

अयोध्या में श्रीरामलला का जन्म हुआ था। वहां भव्य रामजन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल अयोध्या में राम नवमी 27 मार्च 2026 शुक्रवार को मनाई जा रही है। राम मंदिर में रामलला जन्मोत्सव दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर आरंभ होगा।
 

विज्ञापन
When Is Rama Navami 2026 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Ramanavami Kab Hai 26 March Holiday
राम नवमी पूजा नियम - फोटो : amar ujala

रामनवमी का महत्व

भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली रामनवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, जो धर्म, मर्यादा और सत्य के प्रतीक हैं।

 


रामनवमी पूजा विधि


इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। घर में मंदिर को साफ करके भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल छिड़ककर शुद्धि करें। फिर फूल, तुलसी और फल अर्पित करें। रामचरितमानस का पाठ करें और दोपहर 12 बजे राम जन्म और आरती करें। 
 

रामनवमी पर भोग

  • पंजीरी

  • फल और मिठाई

  • खीर

  • पंचामृत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed